हरियाणा के लाल ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, नरेंद्र कुमार ने किया प्रदेश का नाम रोशन

सबसे तेज न्यूज डेस्क
------------------------
अगर हौसले बुलंद हो तो इंसान जीवन में कुछ भी कर सकता है ऐसा ही हरियाणा हिसार के लाल ने करके दिखाया है। हरियाणा के हिसार जिले के गांव मिंगनी खेड़ा के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने फिर किया धमाल करके दिखाया है। नरेंद्र कुमार ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी 8516 मीटर माउंट ल्होत्से (नेपाल काटमाडू) पर पहले ही प्रयास में फतेह करके भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
नरेंद्र कुमार माऊंट किलीमांजारो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 5 दिन में दो बार चढ़ाई करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका ह। माउंट बीसी रॉय, माउंट फ्रेंडशिप, माउंट युनाम चोटी पर जा चुका है। नरेंद्र कुमार ने अपना बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स अटल बिहारी इंस्टिट्यूट मरौली से किया और एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स हिमालयन माउंटेन एंड इंस्टीट्यूट दार्जिलिंग से किया है।
इस चोटी पर चढ़ना काफी कठिन कार्य है। क्योंकि यहा तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस पर चढ़ते समय समय काफी टेक्निकल दिक्कत आती है। नरेंद्र कुमार इस चोटी को फतेह करने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पूर्व नरेंद्र कुमार माउंट किलिमंजारो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 5 दिन में दो बार चढ़ाई करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है।
नरेंद्र कुमार ने अपने अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल 2022 को नेपाल के काठमांडू एवरेस्ट बेस में पहुंचे। यहां कुछ दिन मौसम का इंतजार किया। 12 मई एवरेस्ट बेस कैंप से निकले और 15 मई तक ऊपर चढ़ते रहे। नरेंद्र मिगनी खेडा ने बताया कि जाते समय मौसम बहुत खराब था और ऊपर टेंपरेचर माइनस 40 डिग्री था और वे ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता से जा रहे थे।
इस अभियान में मुझे रास्ते में मौसम काफी खराब होने की वजह से काफी संघर्ष करना पड़ा। परंतु हिम्मत करते हुए उसने 16 मई को सुबह 5 बजे पहुंच कर देश का तिरंगा झंडा लहरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया और हरियाणा का नाम रोशन किया। नरेंद्र ने बताया कि माउंट ल्होत्से जो कि विश्व की 4 ऊंची चोटियों में से एक है। यहां जाना माउंट एवरेस्ट से भी टफ है। इस पर चढ़ते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर