साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से बना बाल दिवस

मऊ।साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक अखिलेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि दृ “बच्चे किसी भी राष्ट्र की सबसे कीमती पूंजी हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्यों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व तथा बाल अधिकारों पर प्रकाश डाला। छात्रदृछात्राओं के लिए “बाल अधिकार एवं उनके संरक्षण” विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें उन्हें शिक्षा का महत्व, बाल श्रम निषेध, बाल सुरक्षा कानून, तथा समान अवसर जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रमाण पत्र और ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मिठाइयाँ एवं उपहार बांटे गए। फैकल्टी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि बाल दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जागृत करने का अवसर है। सभी प्रतिभागियों को प्रबंधन की शुभकामनाएँ ।अंत में, प्रबंध निदेशक अखिलेश कुमार राय ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी एक ऐसे शैक्षिक वातावरण का निर्माण करने के लिए निरंतर कार्यरत है जहाँ हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और प्रेरित महसूस करे।” कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के शिक्षकों एवं आयोजन समिति द्वारा किया गया। पूरा कॉलेज परिवार इस अवसर पर एकता, उत्साह और आनंद से सराबोर दिखाई दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद मौर्या व अध्यापकगण अकिता सिंह,अविनास पाण्डेय, शिवम सुशील , अजय सिंह,चन्द्रशेखर चैहान,रामप्रकाश व विवेक पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव,अंकिता सिंह, जुही गुप्ता, आकंाक्षा राव , विजय मौर्या व सभी छात्र छात्रा भी उपस्थित थे ।



अन्य समाचार
  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल पहुंचाए राहत:- कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

  • कैरियर