गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत: मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
अहमदाबाद । दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई, तथा 31,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि बारिश से हुए नुकसान के कारण कच्छ, नवसारी और डांग जिलों में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से 51 राज्य राजमार्ग और 400 से अधिक पंचायत मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें से नौ लोगों की मौत डूबने के कारण हुई।’’ मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को बारिश के कारण हुए नुकसान से निपटने के वास्ते नकद तथा अन्य राहत सामग्री के लिए अधिक इंतजार ना करना पड़े।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर