छत्‍तीसगढ़: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत; कई घायल

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
कोरबा । कोरबा जिले के मडई घाट के पास एक बस सड़क पर खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई, इस दर्दनाक घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना सोमवार तड़के 4 बजे की बतायी जा रही है। कोरबा एसपी संतोष सिंह के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
सोमवार की भोर में चार बजे कोरबा जिले के पोंडी उपोर्दा के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर भीषण हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये बस रायपुर से सीतापुर की ओर जा रही थी बस काफी तेज गति में थी और सड़क पर खड़े मेट्रो बस सीजी 04 एमएम3195 मडई के खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस टक्कर में बस का एक  भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया है। टक्‍कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्‍चे उड़ गए। यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बस में सवार 4 पुरुषों समेत 2 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आयी हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाईवे पर गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर बांगो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची बांगो पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल कोरबा भिजवाया। यहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर