एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, दुर्ग में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी, 2 बच्चों की हत्या

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
छत्तीसगढ़ । क्षेत्र के दुर्ग जिले में बुधवार आधी रात के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सहित पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। वारदात कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई है।जानकारी के मुताबिक, मुरमुंदा के पास अकोला गांव स्थित टंडन बाड़ी में भोलानाथ यादव (34) अपनी पत्नी नैना यादव (30) और दो बच्चों मुक्ता (7) व प्रमोद (12) के साथ किराये से रहता था। भोला खेत में मजदूरी करता था, जबकि उसके दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पत्नी का शव घर में मिला, जबकि पति का शव खेत और बच्चों के पास ही कीचड़ में पड़े थे। सभी के सिर पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी से वार कर जान ली गई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने चारों के शव देखे। परिवार ओडिशा के बलांगीर में सिंधी कला का रहने वाला था।

2 बच्चे अपने दादा-दादी के साथ रहते थे

अभी तक कि जांच के दौरान पता चला है कि भोलानाथ यादव के चार बच्चे थे। उसके दो बच्चे वहां से करीब 100 मीटर दूर अपने दादा-दादी के पास रहते थे। भोलानाथ ने गांव में रेगहा पर करीब 7 एकड़ खेत ले रखा था। इसी में खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अंदेशा है कि रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर