दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की पिटाई

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
दुर्ग। महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई की गई। भिलाई में कुछ लोगों ने भगवा वस्त्रधारी तीन साधुओं को इतनी बेरहमी से पीटा कि तीनों खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों साधु रास्ता भटक कर बस्ती में पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह साधुओं को वहां से बचाकर निकाला। इस मामले में भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र के पंडितों को चरोदा बस्ती में तीन साधु पहुंच गए। भगवा वस्त्र में साधुओं को देख बस्ती के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा चोर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने साधुओं को ऑटो से बाहर खींचने का प्रयास किया और पीटते रहे। इसके चलते साधु लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और उन्हें किसी तरह से बचाया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

घटना बुधवार सुबह करीब 11-12 बजे की बताई जा रही है। पिटाई के चलते साधुओं का सिर तक फट गया। उनके चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने साधुओं के साथ हुई इस वारदात को दबा दिया था, लेकिन अगले दिन गुरुवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज नहीं करने पर SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई।

किराये पर रहते हैं, भीख मांगकर करते थे गुजारा

बताया जा रहा है कि तीनों साधुओं का नाम राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह है। तीन रेलवे क्षेत्र चरोदा में काफी समय से किराए का मकान लेकर रह रहे थे और भीख मांगकर जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग दशहरा पार्टी कर रहे थे। उन्होंने साधुओं को जाता देखा तो बच्चा चोर कहकर रोक लिया और शराब के नशे में पीटने लगे। धीरे धीरे भीड़ जुट गई और सभी उनकी पिटाई में शामिल हो गए।

वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही

इसके बाद दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि बच्चा चोर होने की सिर्फ अफवाह है। इस पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि साधुओं की पिटाई बच्चा चोरी के शक में बस्ती वालों ने की है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब वीडियो से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूछताछ जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

SP बोले- साधुओं के पास से कोई आईडी नहीं मिली

SP डॉ. पल्लव ने बताया कि साधु वेश में तीन लोग बुधवार को घूम रहे थे। तीनों लोगों के पास से कोई आईडी नहीं मिली है। हालांकि वह खुद को राजस्थान के अलवर का रहने वाला बता रहे हैं। अस्पताल में उपचार कराने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी पर संदेह है तो उसे पकड़ कर पुलिस को सोंपे। खुद किसी से मारपीट न करें।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर