RTI के दायरे में FIR की कॉपी, 48 घंटे में देनी होगी जानकारी

लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर लगेगा 25 हजार जुर्माना

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
भोपाल। MP Police की FIR की कॉपी अब RTI के दायरे (MP Police FIR copy now under RTI) में आएगी। संबंधित थाना पुलिस को 48 घंटे के अंदर FIR की कॉपी देनी होगी। अगर कोई अधिकारी कोताही बरतते हुए FIR की कॉपी नहीं देता है तो उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह एफआईआर की कॉपी आरटीआई के दायरे में लाने के निर्देश दिए। हालांकि संवेदनशील मामले और उस एफआईआर को दायरे से बाहर रखा है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।
बता दें कि FIR की कॉपी को लेकर पुलिस पर अक्सर आरोप लगते हैं कि पुलिस नहीं देती है। अब एमपी राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह (MP State Information Commissioner Rahul Singh) के निर्देश के बाद अधिकारियों को FIR कॉपी उपलब्ध कराना होगा। सभी थानों में FIR की कॉपी 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी किए।
आयुक्त राहुल सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि अगर 48 घंटे के प्रावधान के तहत FIR की कॉपी प्राप्त करने का आरटीआई आवेदन आता है तो पुलिस विभाग को FIR  की कॉपी 48 घंटे के भीतर उपलब्ध करानी होगी। वहीं संवेदनशील मामले और उस एफआईआर को दायरे से बाहर रखा है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।

जानकारी नहीं मिलने पर क्या करना होगा

राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने कहा कि की 48 घंटे में अगर जानकारी नहीं मिलती है तो 48 घंटे के बाद प्रथम अपील और उसके 48 घंटे के बाद द्वितीय अपील की जा सकेगी। ये न्यायिक मापदंड और सूचना के अधिकार अधिनियम की मूल भावना के अनुरूप होगा।

किन कानून के तहत मिलेगी FIR

सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने FIR के उपर आदेश  जारी करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 19 का भी सहारा लिया है। सूचना आयुक्त ने बताया कि जिसके विरूद्ध FIR दर्ज की गई है उसे भी यह जानने का अधिकार है कि किन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं FIR, CRPC की धारा 154 के तहत तैयार एक सार्वजनिक दस्तावेज है और यह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 74  के तहत भी सार्वजनिक दस्तावेज है। इस कारण इसे RTI में देना चाहिए।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर