TikTok स्टार Boogie B की गोली मारकर हत्या, शॉपिंग करते वक्त हुई वारदात
सबसे तेज न्यूज ब्यूरो ------------------------ दो आदमियों के बीच झगड़ा चल रहा और गोली उन्हें लग गई। जब यह घटना हुई तो वह अपनी मां और दादी को देखने के लिए क्रिसमिस के लिए एलए से घर आए हुए थे। Brandon Boogie B Montrell Killed : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ब्रैंडन बूगी बी मॉन्ट्रियल को एक वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोली मार दी गई थी। यह वारदात शुक्रवार को न्यू ऑरिलियंस में हुई। जहां वह अपनी दादी के लिए शॉपिंग करने गए थे। 43 साल के बूगी बी एक कॉमेडियन थे। वह इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर विडियो पोस्ट करते थे। न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने बताया कि बूगी बी पार्किंग में फंस गए थे। जहां दो आदमियों के बीच झगड़ा चल रहा और गोली उन्हें लग गई। जब यह घटना हुई तो वह अपनी मां और दादी को देखने के लिए क्रिसमिस के लिए एलए से घर आए हुए थे। टिकटॉकर के मौत की खबर सुनकर फैंस और उनका परिवार सदमें में है। इस मामले में पुलिस ने एक ग्रे या सिल्वर सेडान गेटअवे कार के साथ दो संदिग्धों की निगरानी की तस्वीरें और एक महिला की तस्वीर जारी की है। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें, मॉन्ट्रेल इंस्टाग्राम पर भी खूब फेमस थे, यहां उनके करीब एक मिलियन फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर भी उनसे 500,000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


