एनिमल के सेट से रणबीर का लुक लीक
सबसे तेज न्यूज ब्यूरो ------------------------ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल के सेट से उनका लुक लीक हो गया है। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान सेट से उनका लुक लीक हो गया है। वायरल वीडियो में रणबीर नेवी ब्लू थ्री पीस सूट, लंबे बाल और दाढ़ी में एक सीन की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है, कि रणबीर इस फिल्म में किसी गैंगस्टर के रोल में हैं। एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना,बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर ,रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


