आजमगढ़ : आपस में टकराई दो कारें, तीन घायल
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध बाजार के समीप गुरुवार की भोर में दो कारों की आमने सामने हुई टक्कर में तीन आर्केस्ट्रा कलाकार घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताते हैं कि आजमगढ़ शहर में बुधवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर कार से वापस लौट रहे कलाकारों की कार भोर में करीब चार बजे पटवध बाजार स्थित महिला महाविद्यालय के समीप पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आर्केस्ट्रा कलाकार चंदन पुत्र रमेश, रजनीश पुत्र इंद्रदेव विश्वकर्मा एवं सुमित घायल हो गए जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


