पति की लाश कमरे में दफनाकर एक साल से घर में रह रही थी पत्नी, पढ़े पूरी खबर
बदबू आने पर घर में जलाती थी अगरबत्ती और लोहबान
सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
रायपुर। कोई महिला अपने पति को घर में दफना दे और करीब एक साल तक उसी घर में हसते खेलते अपने बच्चों के साथ रहे तो उस महिला को आप क्या कहेंगे। जी हां कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर खम्हारडी सतनाम मोहल्ले में जहां पर एक महिला ने अपने पति की लाश को घर में दफना दिया और एक साल तक उस घर में रही। पुलिस को इस बात की जानकारी होने के बाद गुरुवार को पुलिस वहां गई और खोदाई करवाई तो उसमें से नरकंकाल मिला। जिसके बाद उसे जांच के लिए भेज दिया गया।
रायपुर के खम्हारडीह के सतनाम चौक के पास राजविंदर सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर और तीन बच्चों के साथ रहता था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी ने उसको घर में ही गढ्ढा खोदवाकर उसे वहीं दफन करा दिया। बदबू आने पर महिला अगरबत्ती या लोहबान जला देती थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद वे मनप्रीत कौर के घर पहुंची और उससे पूछताछ किया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ। मनप्रीत ने बताया कि उसका पति बीमार था और मौत होने के बाद उसके पास अंतिम संस्कार के पैसे नही थे। इस कारण से ऐसा हुआ।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


