रामदेव बाबा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

सीएम रमन सिंह ने भी लिया हिस्सा

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
-----------------------
भिलाई। योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बाबा रामदेव ने एक साथ एक लाख लोगों के साथ सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रामदेव के साथ योग शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया।
बता दें कि, स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में बाबा रामदेव ने तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया था जिसका गुरूवार को समापन हो गया है। इस योग शिविर के दौरान बाबा रामदेव ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम और शीर्षासन के जरिए योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। इस दौरान गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मंच पर उपस्थिति थे। बताया जा रहा कि बाबा रामदेव ने रिकॉर्ड सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच बनाया।
बाबा रामदेव ने इससे पहले 2016 में मध्य प्रदेश में 50 हजार लोगों ने सूर्य नमस्कार कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर