सुकमा हमला : शहीदों को केंद्रीय गृहमंत्री, CM ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

सोमवार को नक्सली हमले में 26 जवान हुए थे शहीद

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले के बाद मौजूदा हालात की जानकारी लेने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को रायपुर पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से राजनाथ माना स्थित चौथी बटालियन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह के अलावा गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, सीएम डॉ रमन सिंह सहित सीआरपीएफ के अधिकारियों ने भी पुष्प हार अर्पित किए। श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद पार्थिव देह को उनके गृहग्राम भेजा गया। घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने इस हमले को चुनौती की तरह लिया है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि सोमवार को नक्सलियों ने CRPF के जवानों पर हमला कर दिया इस हमले में 26 जवान शहीद हो गए जबकि 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि नक्सलियों की तादाद करीब 300 थी। सभी जवान सीआरपीएफ 74 बटालियन के थे। बताया गया कि सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन रोड ओपनिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। नक्सलियों ने जवानों का हथियार भी लूटकर ले गए।

शहीद हुए जवान

मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश)
सुरेंद्र कुमार (उत्तर प्रदेश)
केपी सिंह (उत्तर प्रदेश)
रंजीत कुमार (बिहार)
केके पांडेय (बिहार)
नरेश यादव (बिहार)
अभय कुमार (बिहार)
अभय मिश्रा (बिहार)
सौरभ कुमार (बिहार)
रामेश्वर लाल (राजस्थान)
बन्ना राम (राजस्थान)
पद्मनाभन (तमिलनाडु)
पी अलगूपंडी (तमिलनाडु)
एन सेंथिल कुमार (तमिलनाडु)
एन थिरुमुरगन (तमिलनाडु)
नरेश कुमार (हरियाणा)
राम मेहर (हरियाणा)
केके दास (बंगाल)
अरूप कर्माकर (बंगाल)
बीसी बर्मन (बंगाल)
संजय कुमार (हिमाचल प्रदेश)
बनमल राम (छत्तीसगढ़)
रघुवीर सिंह (पंजाब)
एनपी सोनकर (मध्य प्रदेश)
आशीष सिंह (झारखंड)

यह हैं घायल जवान
महेंद्र सिंह
लच्छू ओरांव
सौरभ कुमार
जितेंद्र कुमार
शेर मोहम्मद
आरसी हेम्बराम
सोनवाने ईश्वर सुरेश

देखें वीडियो








अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर