रामनाथ कोविद का तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से प्रचार अभियान शुरू
रामनाथ कोविंद ने शुरू किया अपना प्रचार अभियान
सबसे तेज न्यूज ब्यूरो ------------------------ हैदराबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से पद की उम्मीदवार मीरा कुमार एक दिन पहले ही हैदराबाद के दौरे पर थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), तेलुगू देसम पार्टी (तदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर सीपी) के नेताओं ने बेगुम्पेट हवाईअड्डे पर कोविंद का स्वागत किया। हवाईअड्डे पर कोविंद का स्वागत करने वालों में केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू, बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख के.लक्ष्मण, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली, मंत्री एन.नरसिम्हा रेड्डी और हरीश राव भी रहे। कोविंद इसके बाद हरित प्लाजा होटल के लिए रवाना हो गए, जहां वह भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वाईएसआर सीपी के नेताओं के साथ बैठक होगी। वाईएसआर सीपी पहले ही कोविंद को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। पार्टी प्रमुख वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी और पार्टी के सांसद एवं विधायक उनसे बातचीत करेंगे। इसके बाद कोविंद तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। टीआरएस ने मीरा कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। टीआरएस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, पार्टी के सांसद एवं विधायक कोविंद से मुलाकात करेंगे।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


