छग: कलेक्टर ने बेटी का सरकारी स्कूल में कराया दाखिला

-बलरामपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार ने पेश की मिसाल, बेटी का सरकारी स्कूल में कराया दाखिला

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
-------------------------
रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने अपनी बेटी का दाखिला जिले के ही सरकारी स्कूल में कराया है। इससे माना जा रहा है कि अब बलरामपुर जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर में सुधार होगा।
अवनीश कुमार शरण हमेशा से ही शिक्षा के स्तर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। इन्होंने न तो कभी शिक्षा में लापरवाही बर्दाश्त की और न ही कभी शिक्षकों को कोताही बरतने दी है। इसे लेकर वे राजधानी में भी अपनी पदस्थापना के दौरान सुर्खियों में रहे हैं।
शरण ने कहा, "ये बात मीडिया के लिए एक खबर हो सकती है, लेकिन मेरे लिए तो सिर्फ एक कर्तव्य है। इस पहल से हो सकता है लोग सरकारी स्कूलों की शिक्षा से जुड़ें।"
उन्होंने कहा कि बलरामपुर में हाल ही में शुरू हुए प्रज्ञा प्राथमिक शाला में अपनी बेटी वेदिका शरण का पहली कक्षा में एडमिशन कराया है। इससे पहले उन्होंने अपनी बच्ची को एक साल तक आंगनबाड़ी में पढ़ने के लिए भेजा था।
बताया जा रहा है कि जिले में नए खुले प्रज्ञा प्राइमरी स्कूल में हाइटेक तरीके से बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था है। कमरों में एलईडी मॉनीटर लगे हैं। शिक्षक भी हाइटेक पढ़ाई के लिए प्रशिक्षित हैं। जिले के छह ब्लॉक में इसी तर्ज पर स्कूल खोले जाने की योजना प्रदेश सरकार की है।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर