हेलिकाप्टर का संतुलन बिगड़ा,बाल बाल बचे सीएम रमन सिंह
-शिक्षामंत्री के साथ सुकमा के दौरे पर अचानक गए थे सीएम
रायपुर।सुकमा के दौरे से लौटते समय छत्तीसगढ़ के सीएम का हेलिकाप्टर का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वे बाल बाल बच गए। सीएम के हेलिकाप्टर के इमरजेंसी लैंडिग से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सोमवार को अचानक सुकमा के दौरे के लिए हेलिकाप्टर से निकले। उनके साथ शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी थे। सुकमा से रायपुर वापस लौटते समय कांकेर के पास पहाड़ी इलाके में सीएम के हेलीकाप्टर का संतुलन बिगड़ गया। हेलिकाप्टर अनियंत्रित होकर 150 फिट नीचे आ गया। लेकिन पायलट ने सूझबुझ का परिचय देते हुए किसी तरह से रायपुर पुलिस लाइन में इमरजेंसी लैंडिग कराई। पुलिस लाइन में हेलिकाप्टर की तकनीकी जांच जारी है। सकुशल रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत मेेें मुख्यमंत्री रमन सिंह और शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि ऐसा उनके साथ पहली बार हुआ है। इसे वे शब्दों में नही व्यक्त कर पा रहे हैं।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


