सेक्स सीडी कांड की CBI जांच का ऐलान, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
-------------------------
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी मामले की जांच सीबीआई करेगी। यह फैसला शनिवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया।
रमण सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने मीडिया को बताया कि लोकनिर्माण और पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत के कथित वीडियो की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

मामला क्या था?
दरअसल, शुक्रवार तड़के पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित घर से गिरफ्तार किया था। रायपुर पुलिस की एक टीम ने वर्मा को ब्लैकमेलिंग और उगाही के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विनोद वर्मा ने दावा किया था कि उनके पास छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी है। इसके चलते सरकार उन्हें फंसा रही है। जिसके कुछ देर बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अपने बंगले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और मीडिया को एक सीडी मुहैया करवाई थी। इस सीडी में कथित तौर पर छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।




अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर