सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
लंबे समय से आरोपियों की तलाश में थी पुलिस
सबसे तेज न्यूज ब्यूरो ------------------------- बीजापुर। छत्तसीगढ़ पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 10.11.2017 को बीजापुर के पुलिस ने बासागुड़ा के पास बुड़गिचेरु के जंगल से 3 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इन नक्सलियों पर पुलिस पार्टी पर हमला करने और विस्फोट करने के आरोप हैं। तीनों आरोपियों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। जिला पुलिस बल, कोबरा 204 और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि सुकमा और बीजापुर जिले की पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त आपरेशन "प्रहार टू" चलाया है। इसके तहत ही लगतार नक्सलियों पर अंकुश लगाने की कवायद की जा रही है।
रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


