अजब प्रेम की गजब कहानीः दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे
सबसे तेज न्यूज ब्यूरो ------------------------ बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों संग सात फेरे लिए। दरअसल, दूल्हा दो लड़कियों से मुहब्बत करता था और वह किसी से भी अलग नहीं होना चाहता था। ऐसे में उसने यह हैरतअंगेज फैसला ले लिया। इसके चलते बस्तर जिले में हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के टिकरालोहंगा में एक युवक रहता है। वह दो लड़कियों से मुहब्बत करता था और उनमें से किसी को भी छोड़ना नहीं चाहता था। ऐसे में उसने दोनों से एक साथ शादी कर ली। इसके लिए युवक ने बाकायदा शादी के निमंत्रण पत्र में दोनों लड़कियों का नाम छपवाया। हैरत की बात यह है कि इस शादी के लिए तीनों के परिजन भी राजी हो गए।बताया जा रहा है कि टिकरालोंहगा में रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी निवासी हसीना बघेल और एरंडवाल की सुंदरी कश्यप से मुहब्बत हो गई। इस दौरान सुंदरी और हसीना को एक-दूसरे के बारे में भी जानकारी थी। यहां तक कि तीनों एक साथ कॉन्फ्रेंस पर बातें भी करते थे। उनकी मुहब्बत परवान चढ़ रही थी कि सुंदरी की गर्भवती हो गई। सुंदरी के गर्भवती होने पर परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो चंदू ने दोनों लड़कियों को अपनाने की इच्छा जाहिर कर दी। काफी कशमकश के बाद तीनों परिवार इस शादी के लिए राजी हो गए और टिकरालोहंगा में ही शादी का आयोजन किया गया।

रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर


