छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा सीएम भूपेश बघेल, राहुल गांधी ने किया तलब

रिपोर्ट: एकता चौधरी

सबसे तेज न्यूज ब्यूरो
------------------------
इन दिनों छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी वजह से सीएम भूपेश बघेल दिल्ली आ रहे हैं। सीएम भूपेश के अलावा सूबे के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर मोहम्मद अकबर को भी रायपुर हवाई अड्डे पर देखा गया है। यही नहीं 40 विधायक पहले से ही दिल्ली में अपना डेरा जमाए हुए हैं।
वहीं कई विधायकों ने अपने सीनियर नेताओं से मुलाकात करने की कोशिश भी की है, लेकिन अब तक कोई भी विधायक नहीं मिल सकें है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव खुद को सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं और उसके चलते संघर्ष बढ़ गया है। दरअसल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की ओर से सीएम पद के लिए दावा किया गया था। तब बघेल को कमान मिली थी और कहा जा रहा था कि ढाई साल के बाद टीएस सिंह देव सीएम बनाया जाएगा।
हालांकि केंद्रीय लीडरशिप या राज्य के किसी नेता की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। दिल्ली के लिए बघेल ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान की ओर से बुलाया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य के विधायकों की मौजूदगी में सीएम परिवर्तन का फैसला हो सकता है।
सीएम बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, केसी वेणुगोपाल जी ने कल मुझे संदेश भेजा था कि आज मैं राहुल गांधी से मुलाकात करूं। उनके निर्देश के आधार पर मैं दिल्ली जा रहा हूं और इससे ज्यादा मुझे कोई जानकारी नहीं है। अन्य कई विधायकों और मंत्रियों के भी दिल्ली पहुंचने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, आखिर वे अपने नेताओं से मिलने क्यों नहीं जा सकते हैं। मुझे भी कॉल मिली तो आज मैं जा रहा हूं। कोरोना काल के चलते कोई भी दिल्ली नहीं आ पाया। ऐसे में अब लंबे समय के बाद सभी नेताओं से मिलने के लिए लोग दिल्ली जा रहे हैं।



अन्य समाचार
  • फातिमा स्कूल के बच्चों की प्रस्तुती ने सभी का मनमोहा

  • रामपुर चकिया में पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में लोगों ने जमा किया गृहकर एवं जलकर

  • जीवन में परिश्रम ही सफलता का पर्यायः डॉ संजय सिंह

  • साइबर टीम के प्रयास से वापस हुआ एक लाख रुपया

  • पुलिस ने ड्रोन कैमरा से परखा कस्बा की सुरक्षा

  • परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने जाना चीनी बनाने की प्रक्रिया

  • बोस और टैगोर हाउस का रहा दबदबा

  • सामाजिक कार्यों के लिए रोटेरियन ने दिए 1हजार डॉलर का दान

  • सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जनपद स्तरीय अंतर्वभागीय बैठक संपन्न

  • आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित

  • हृदय के लिए घातक होगा मौसमी बदलाव : डॉ संजय सिंह

  • रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ

  • *एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*

  • राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

  • इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

  • कैरियर