
पोषक तत्वों से भरपूर पालक के 5 फायदे
पालक आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जैक्सैंटिन जैसे कैरोटीनइड्स गुण होते हैं।
सूजन कम करे
पालक खाने से गठिया, अस्थमा और माइग्रेन जैसी स्थिति को कंट्रोल कर सकते हैं। पालक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करने में भी मददगार होते हैं।
हृदय के लिए फायदेमंद
पालक हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के हानिकारक ऑक्सीकरण को रोकते हैं, जो हृदय और धमनियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं।
ब्लड प्रेशर कम करे
पालक, ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार होता है, क्योंकि पोटैशियम से भरपूर मात्रा में और सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी पालक को जूस के तौर पर ले सकते हैं, और आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
आंखों को पहुंचाए फायदा
पालक आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जैक्सैंटिन जैसे कैरोटीनइड्स गुण होते हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जैतून के तेल के साथ तैयार पालक के सलाद को खाना चाहिए।
हाइड्रेट
शरीर के अंगों को ठीक तरह से काम करने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद आवश्यक होता है। पालक शरीर को रेगुलेट करता है, जोड़ों को चिकनाहट और कोशिकाओं को पोषक तत्व प्रदान करता है। नियमित रूप से पालक का सेवन करने पर संक्रमण का खतरा कम होता है।
आंगनवाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए, राज्यपाल द्वारा सीएमओ को किया गया सम्मानित
रोटरी गवर्नर ने किया यात्री प्रतीक्षालय और हर्बल वाटिका का शुभारंभ
*एजुकेशन टुडे ग्रुप के डिजिटल लर्निंग टूल्स में डालिम्स सनबीम मऊ हुवा सम्मानित*
राजन बने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर
बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल पहुंचाए राहत:- कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान